बड़ा हादसा : रेल पटरी से उतरी, तीन की मौत, कई लोग घायल

बड़ा हादसा : रेल पटरी से उतरी, तीन की मौत, कई लोग घायल कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 (अप) आज शाम करीब पांच बजे डोमोहानी (पश्चिम बंगाल) के पास पटरी से उतर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी खबर मिली है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) icc u19 world cup 2022 : भारत की मजबूत टीम, लेकिन मुकाबला होगा रोमाचंक, देखें शेड्यूल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ट्रेन की बोगी में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं एक यात्री ने दावा किया है कि अचानक झटका लगने के बाद ट्रेन की कई बोगियां पलट गई। उन्होंने कहा घटना में कई लोगों की मौत हुई है। लिंक क्लिक कर पढ़े-  पहली से 8वीं तक की कक्षाएं बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश बीकानेर से गुवाहाटी इस ट्रेन के मैनागुड़ी पार करते समय यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। हादसे में घायल हुए लोगों को बोगियों से निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद जरूरत के मुताबिक नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन की ओर से तीन लोगों की मौत की सूचना दी गई है। छत्तीसगढ़ : भाजपा सांसद और विधायक कोरोना पॉजिटिव, विधायक ने ली थी बूस्टर डोज छत्तीसगढ़ में कोरोना : नए मरीजों की संख्या फिर बढ़ी, 4 की मौत, जानिए कुल सक्रिय केस छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun