बारिश से फसल बर्बाद, सरकार देगी मुआवजा

बारिश से फसल बर्बाद, सरकार देगी मुआवजा रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों से हो रही बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फलों और सब्जियों की खेती में भी व्यापक नुकसान की खबर है। इसे देखते हुए अब सरकार ने सभी जिला कलेक्टर को खेतों का सर्वेक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, अभी की जो बारिश हुई है, इससे रबी फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। मुंगेली, कवर्धा, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग और रायपुर जिले का भाटापारा से लगे हिस्सों में रबी की फसल होती है। यहां चना, अलसी, मसूर, लाख-लाखड़ी और तिवड़ा, उतेरा की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। कृषि मंत्री ने कहा, फसलों के नुकसान के बारे में सारे कलेक्टरों को निर्देश दिए जा चुके हैं। कृषि और उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले के साथ राजस्व अमले को साथ लेकर आकलन कराने कहा गया है। लिंक क्लिक कर पढ़े-  पहली से 8वीं तक की कक्षाएं बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश icc u19 world cup 2022 : भारत की मजबूत टीम, लेकिन मुकाबला होगा रोमाचंक, देखें शेड्यूल छत्तीसगढ़ : भाजपा सांसद और विधायक कोरोना पॉजिटिव, विधायक ने ली थी बूस्टर डोज छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun