पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा बदलाव, ये सुविधा किया बंद
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा बदलाव, ये सुविधा किया बंद
नई दिल्ली। पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 में सरकार ने एक बदलाव किया है। इस बदलाव का देश के 12 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों पर सीधा असर पड़ेगा। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इन राज्यों में 10 फरवरी से मतदान होगा। इस बदलाव की वजह से अब लाभार्थियों से एक खास सुविधा छिन गई है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
अब तक 7 बदलाव
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में समय-समय पर कई बदलाव किये गए हैं। अब तक इस योजना में 7 बदलाव हो चुके हैं। कुछ दिन पहले लाभार्थियों के लिए को e-KYC करना जरूरी हो कर दिया गया था, हालांकि इसे कुछ दिन के लिए रोक दिया गया है। अब जो बदलाव हुआ है, उससे लाभार्थियों को थोड़ी असुविधा होगी। पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल के मुताबिक अब रजिस्टर्ड किसानों की संख्या 12.44 करोड़ हो गई है।
ये सुविधा बदल दी गई है
केंद्र सरकार ने इस योजना में एक बड़ा बदलाव करके किसानों को तोहफा दिया था। वह बदलाव था कि आप रजिस्ट्रेशन के बाद अपना स्टेटस खुद चेक कर सकते हैं। जैसे आपके आवेदन की क्या स्थिति है, आपके बैंक अकाउंट में कितनी किस्त आ चुकी है आदि। अब पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार नंबर, मोबाइल या बैंक खाता नंबर दर्ज कर स्टेटस की जानकारी ले सकता था।
अब ताजा बदलाव के कारण पीएम किसान पोर्टल पर आप मोबाइल नंबर से अपना स्टेटस नहीं देख पाएंगे। अब आप केवल अपने आधार नंबर अथवा बैंक अकाउंट नंबर से ही स्टेटस जान पाएंगे।
आखिर बदलना क्यों पड़ा?
मोबाइल नंबर से स्टेटस चेक करने में बहुत अधिक सुविधा थी। वहीं इसके नुकसान भी बहुत थे। दरअसल बहुत से लोग किसी का भी मोबाइल नंबर डालकर स्टेटस चेक कर लेते थे। ऐसे में किसानों की बहुत सारी जानकारी दूसरे लोग हासिल कर लेते थे। अब ऐसा होना मुश्किल है।
लिंक क्लिक कर पढ़े- पहली से 8वीं तक की कक्षाएं बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
icc u19 world cup 2022 : भारत की मजबूत टीम, लेकिन मुकाबला होगा रोमाचंक, देखें शेड्यूल
छत्तीसगढ़ : भाजपा सांसद और विधायक कोरोना पॉजिटिव, विधायक ने ली थी बूस्टर डोज
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun