IPL-2022 : KKR ने इसे गेंदबाजी कोच किया नियुक्त, रह चुके हैं इंडिया टीम के कोच
स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइटराइडर्स नए सीजन में नए जोश के साथ उतरना चाहेगी। इसी वजह से उन्होंने पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण को अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
आईपीएल 2021 की उप-विजेता टीम KKR ने नए सीजन से पहले बड़ा बदलाव किया। इसकी जानकारी अपने फैंस के साझा की। केकेआर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को इस बात की सूचना दी। भरत का टीम में स्वागत किया गया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर भरत अरुण ने भारत के लिए 6 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले। 59 वर्षीय अरुण जुलाई 2014 में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच बनाए गए थे। लेकिन पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो गया था।
अरुण बतौर कोच काफी सफल रहे। उन्होंने तमिलनाडु के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मुख्य गेंदबाजी कोच बने। यहां से उन्हें अंडर-19 टीम का मुख्य कोच बनाया गया और उनकी देखरेख में टीम ने 2012 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता।
लिंक क्लिक कर पढ़े- पहली से 8वीं तक की कक्षाएं बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
icc u19 world cup 2022 : भारत की मजबूत टीम, लेकिन मुकाबला होगा रोमाचंक, देखें शेड्यूल
छत्तीसगढ़ : भाजपा सांसद और विधायक कोरोना पॉजिटिव, विधायक ने ली थी बूस्टर डोज
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun