जीवन बीमा लेना चाहते हैं, तो पढ़े ये खबर, बीमा कंपनियों ने बदले नियम

जीवन बीमा लेना चाहते हैं, तो पढ़े ये खबर, बीमा कंपनियों ने बदला नियम नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया परेशान है। अब इसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन कहर बरपा रहा है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बीमा कंपनियों ने अब नया नियम लागू किया है। इसके तहत कोरोना संक्रमण से उबरने के 3 माह तक व्यक्ति को कोई इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं मिल पाएगी।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बीमा कंपनियों के नए नियम के लिए जो लोग कोरोनावायरस संक्रमण से उबर चुके हैं, उन्हें अब नई जीवन बीमा पॉलिसी लेने से पहले 3 महीने तक इंतजार करना होगा। बीमा कंपनियां अन्य बीमारियों की तरह कोरोनो वायरस मामलों के लिए प्रतीक्षा अवधि की आवश्यकता को लागू कर रही हैं। जीवन और स्वास्थ्य बीमा कंपनियां पॉलिसी जारी करने से पहले जोखिम का आकलन करने के लिए लोगों को तय समय तक इंतजार करने को कहती हैं। कोरोना संक्रमण से उबर चुके लोगों के लिए इंतजार अवधि की यह शर्त सिर्फ जीवन बीमा पॉलिसियों पर लागू होगी।  विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना संक्रमण से उबर चुके लोगों के लिए प्रतीक्षा अवधि के मायने यह हैं कि बीमा कंपनियां संक्रमण के बाद बढ़ी ऊंची मृत्यु दर को लेकर सतर्क हो गई हैं। बीते दो साल में क्लेम की संख्या में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। जिससे कि क्लेम सेटेलमेंट में बढ़ने वाले खर्च को काबू किया जा सके। बीमा कंपनियों से कोरोना संक्रमण के मामलों को भी स्टैंडर्ड वेटिंग पीरियड के तहत लाने के लिए कहा गया है क्योंकि ऊंची मृत्यु दर ने पुनर्बीमा व्यवसाय को प्रभावित किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, टर्म इंश्योरेंस प्लान का जीवन बीमा कंपनियों द्वारा पुनर्बीमा किया जाता है लेकिन बीते दो साल से बीमा सेक्टर का जो हाल है, उससे जीवन बीमा कंपनियों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है।  लिंक क्लिक कर पढ़े-  पहली से 8वीं तक की कक्षाएं बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश icc u19 world cup 2022 : भारत की मजबूत टीम, लेकिन मुकाबला होगा रोमाचंक, देखें शेड्यूल छत्तीसगढ़ : भाजपा सांसद और विधायक कोरोना पॉजिटिव, विधायक ने ली थी बूस्टर डोज छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun