IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा

IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया है। अफ्रीका के सामने 212 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। जीत के साथ ही अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमा लिया है। इस मैदान पर केवल चौथी बार किसी टीम ने 200 से ज्यादा का लक्ष्य चेज किया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)  

दूसरी पारी में गेंदबाज फेल

निर्णायक मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में 223 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 79 और 43 रन की पारी खेली। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने चार, मार्को जैन्सन ने तीन विकेट लिए। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम 210 रन के स्कोर पर सिमट गई। अफ्रीका के लिए कीगन पीटरसन ने 72 रन बनाए। इसके अलावा केशव महाराज, वान डर डुसेन और बावुमा ने भी योगदान दिया। भारत के जसप्रीत बुमराह ने पांच और उमेश, शमी ने दो-दो विकेट लिए। बुमराह ने सातवीं बार टेस्ट में पांच विकेट लिए हैं। भारत सस्ते में सिमटी दूसरी पारी में भारतीय टीम कुछ खास नहीं कर सकी और विकेटकीपर ऋषभ पंत के शतक के बावजूद पूरी टीम 198 रन पर सिमट गई। पंत ने 139 गेंद में तेज तर्रार 100 रन बनाए और नाबाद रहे। उनके अलावा कप्तान कोहली ने 143 गेंद में 29 रन बनाए। अफ्रीका के लिए मार्को जैन्सन ने चार विकेट लिए। वहीं कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी की तीन-तीन विकेट मिले। पहली पारी में भारत को 13 रन की बढ़त मिली थी। इस आधार पर दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य था। 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीका के लिए सभी बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया। कीगन पीटरसन ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी की और 82 रन की पारी खेली। इसके अलावा डुसेन ने नाबाद 41 और बावुमा ने नाबाद 32 रन बनाकर अफ्रीका को लगातार दूसरी जीत दिला दी।  29 साल से नहीं जीती टेस्ट सीरीज टीम इंडिया को इस बार अफ्रीका में सीरीज जीतने की उम्मीद थी। सेंचुरियन टेस्ट जीतकर टीम ने इस बात को सही साबित भी किया, लेकिन इसके बाद जोहान्सबर्ग और केपटाउन में टीम मिली हार के चलते टीम सीरीज पर कब्जा नहीं जमा सकी। 1992 में भारत ने पहली बार अफ्रीका का दौरा किया था और अभी तक पिछले 30 सालों में वहां एक बार भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है।

कैप्टन कोहली ने निकाला गुस्सा

मैच के 37वें ओवर में एक बार DRS चर्चा में रहा। 37वां ओवर मोहम्मद शमी कर रहे थे और पहली ही गेंद पर वान डेर डूसेन के खिलाफ कीपर कैच की अपील हुई। टीम इंडिया ने रिव्यू लिया। रीप्ले में नजर आया कि बल्ला जमीन पर लगा था और अल्ट्रा-एज ने इस बात की पुष्टि की। अंपायर का फैसला सही माना गया और डूसेन नॉटआउट रहे। इसके बाद कप्तान कोहली नाखुश नजर आए और फील्ड अंपायर मराय इरास्मस से कुछ बातचीत भी की। बाद में विराट रैसी वान डेर डूसेन से भी कुछ बात करते नजर आए। कोहली ने डूसेन से कहा- तुम अपने से 5 साल छोटे प्लेयर को स्लेज करते हो। पुजारा ने आसान कैच छोड़ा चेतेश्वर पुजारा ने 40वें ओवर की चौथी गेंद पर कीगन पीटरनस का बहुत ही आसान कैच छोड़ दिया। गेंद पीटरसन के बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और गई पुजारा के पास गई। गेंद पुजारा के दोनों हाथ पर लगी, लेकिन वह उसे लपक नहीं पाए। उस समय अफ्रीका का स्कोर 129/2 और पीटरसन 58 पर खेल रहे थे।

 पीटरसन ने सीरीज में किया कमाल

अफ्रीका के युवा बल्लेबाज कीगन पीटरसन ने पूरे सीरीज में शानदार खेल दिखाया। पहली पारी में 72 रन बना लिया। इसके अलावा दूसरी पारी में भी उनके बल्ले से 82 रन का अहम योगदान दिया। यह सीरीज इस युवा खिलाड़ी के लिए बहुत शानदार रही। 6 पारियों में उन्होंने तीन फिफ्टी लगाई और 46 की औसत से 276 रन जोड़े। पीटरसन इस सीरीज के टॉप स्कोरर भी रहे। icc u19 world cup 2022 : भारत की मजबूत टीम, लेकिन मुकाबला होगा रोमाचंक, देखें शेड्यूल छत्तीसगढ़ : भाजपा सांसद और विधायक कोरोना पॉजिटिव, विधायक ने ली थी बूस्टर डोज छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun