आईईडी ब्लास्ट और मुठभेड़, एक जवान घायल, जवाबी कार्रवाई में भागे नक्सली

आईईडी ब्लास्ट और मुठभेड़, एक जवान घायल, जवाबी कार्रवाई में भागे नक्सली कांकेर। जिले में शुक्रवार को नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि घटना रावघाट थाना क्षेत्र के पटकलबेड़ा गांव के पास दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे के बीच हुई, जब एसएसबी की 33वीं बटालियन की एक टीम रेलवे लाइन सुरक्षा ड्यूटी के लिए निकली थी।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) उन्होंने कहा कि जब गश्ती दल राजधानी रायपुर से 150 किलोमीटर दूर कोसरोंडा गांव में स्थित अपने शिविर के पास जंगल की घेराबंदी कर रहा था, तब नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फोट कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसबी की दो बटालियन - 33 वीं और 28 वीं को 2016 से जिले के तडोकी और रावघाट क्षेत्रों में विशेष रूप से निर्माणाधीन दल्लीराजहरा (बालोद जिला) रावघाट (कांकेर) रेलवे परियोजना की रखवाली के लिए तैनात किया गया है।

जवानों पर फायरिंग, दिया मुंहतोड़ जवाब

आईईडी  ब्लास्ट के बाद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग भी की। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवानों और नक्सलियों के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक मुठभेड़ चली है। घटना की पुष्टि कांकेर SP शलभ सिन्हा ने की है। लिंक क्लिक कर पढ़े-  पहली से 8वीं तक की कक्षाएं बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश icc u19 world cup 2022 : भारत की मजबूत टीम, लेकिन मुकाबला होगा रोमाचंक, देखें शेड्यूल छत्तीसगढ़ : भाजपा सांसद और विधायक कोरोना पॉजिटिव, विधायक ने ली थी बूस्टर डोज छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun