नड्डा-पापड़ छानते खौलते तेल में गिरा, इलाज के दौरान मौत
मुंगेली। जिले में एक शख्स की मौत खौलते तेल में गिरने से हो गई। घटना में वह बुरी तरह झुलस गया था। इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि घर में बैठकर वह नड्डा-पापड़ छान रहा था। अचानक वो गरम तेल में गिर गया। ये पूरा मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जानकारी के अनुसार, बरेला निवासी संतोष गुप्ता(41) इलाके में नड्डा-पापड़ बेच कर जीवन चलाता था। वह घर पर ही नड्डा-पापड़ पहले तल लेता था। इसके बाद अलग-अलग गांवों में जाकर उसे बेचने का काम करता था। रोज की तरह वह गुरुवार को भी घर की छत पर नड्डा और पापड़ तल रहा था। तभी ये हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक छत से वापस ही नहीं लौटा था। इसी के चलते उसके परिजन छत पर गए तो उन्होंने देखा कि वह खौलते हुए तेल में गिर चुका था। उसके शरीर में तेल लगा हुआ था। वही बुरी तरह झुलस गया था। ये देखकर उसके परिजन भी हैरान रह गए।
इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ घंटे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। ये जांच का विषय है कि आखिर वो खौलते हुए तेल में कैसे गिर गया।
IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा
bitcoin समेत कई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, इस क्रिप्टो में बढ़ोतरी
CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun