लापरवाही की हदें पार : कोरोना पॉजिटिव डाक्टर कर रही थीं इलाज, फिर...

लापरवाही की हदें पार : कोरोना पॉजिटिव डाक्टर कर रही थीं इलाज, फिर... सरगुजा। अंबिकापुर शहर की एक महिला डॉक्टर ने लापरवाही की हद पार कर दी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद ओम आइसोलेशन में नहीं गई और वह क्लीनिक जाकर मरीजों का इलाज कर रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार शाम कलेक्टर ने क्लीनिक को सील करा दिया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जानकारी के अनुसार, शिवधारी कॉलोनी निवासी डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल डेंटिस्ट हैं। वह शहर के गुदरी चौक पर टूथ फेयरी डेंटल क्लीनिक का संचालन करती हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को ही पॉजिटिव आई थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आइसोलेशन में रहने के लिए निर्देशित किया था। इसके बावजूद वह शुक्रवार को अपने क्लीनिक पहुंच गईं और वहां मरीजों का उपचार करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना किसी ने कलेक्टर को दी।

जांच में शिकायत सही मिली, क्लीनिक सील

यह जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मौके पर नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा को भेजा गया। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। वहीं डॉक्टर के खिलाफ भी महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। नायब तहसीलदार वर्मा ने मीडिया को बताया कि महिला डॉक्टर स्टाफ के साथ काम कर रही थीं। हालांकि क्लीनिक बंद था, लेकिन आस-पास के लोगों ने उसके खुले होने की पुष्टि की है। IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा bitcoin समेत कई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, इस क्रिप्टो में बढ़ोतरी icc u19 world cup 2022 : भारत की मजबूत टीम, लेकिन मुकाबला होगा रोमाचंक, देखें शेड्यूल CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun