साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज इंडिया ने गंवाया, कप्तान कोहली ने बताई हार की वजह
स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से करारी हार मिली है। इस शिकस्त के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्ता विराट कोहली ने हार की वजह बताई। उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाजों ने खराब खेल दिखाया। जिसके कारण परेशानी हुई। वहीं DRS विवाद पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- इस पर कुछ नहीं कहना चाहता। जो कुछ हुआ, वो मैदान पर ही खत्म हो गया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बल्लेबाजों ने किया खराब प्रदर्शन
कप्तान कोहली ने कहा कि विदेशी दौरे पर हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यही आती है कि हम लय को बरकरार नहीं रख पाते हैं। जहां हम ऐसा कर पाएं हैं वहां हमने जीत दर्ज की है। हमने यहां ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन मैच में 40-45 मिनट का ऐसा वक्त रहा, जब हमने खराब बैटिंग की। विरोधी टीम ने शानदार बॉलिंग की।
भारतीय टेस्ट कैप्टन ने कहा- इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस सीरीज में हार का कारण हमारी खराब बैटिंग रही। पिछले दो मैचों में हमारी बल्लेबाजी ने हमें बहुत निराश किया। निश्चित रूप से अब इस पर ध्यान देना होगा। हमने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में बेहतर किया, लेकिन वो अफ्रीका में बेहतर करने की गारंटी नहीं है। सच यही है कि हम अफ्रीका में नहीं जीते और अब हमें इससे निपटना होगा।
सेंचुरियन की जीत खास
टेस्ट कप्तान ने कहा कि इस सीरीज में बतौर ओपनर केएल की बल्लेबाजी खास रही। केपटाउन में ऋषभ पंत का शतक और खासतौर पर सेंचुरियन में मिली जीत हमारे लिए बहुत स्पेशल रही।
पुजारा-रहाणे नहीं दिखे लय में, दोनों का क्या होगा?
तीन दिवसीय टेस्ट सीरीज में भी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने निराश किया। दोनों को कई बार अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन उसको बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाये। अब दोनों को टीम इंडिया से ड्रॉप करने की बात तक की जा रही है। जब कोहली से इस पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- दोनों (पुजारा-रहाणे) ने अच्छी पार्टनरशिप की। आगे फैसला चयनकर्ताओं के हाथ में है।
सलामी बल्लेबाज मयंक हुए फेल
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ तीनों टेस्ट में पारी की शुरुआत करने वाले मयंक अग्रवाल भी इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए। इसे भी हार का विलेन मान सकते हैं। उन पर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वे एक पारी को छोड़कर पूरी सीरीज में फ्लॉप ही रहे। मयंक ने पहले टेस्ट में फिफ्टी लगाई थी, लेकिन इसके बाद बाकी पारियों में बुरी तरह फ्लॉप रहे। मयंक ने 6 पारियों में 22.50 की खराब औसत से सिर्फ 135 रन बनाए।
ND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा
bitcoin समेत कई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, इस क्रिप्टो में बढ़ोतरी
icc u19 world cup 2022 : भारत की मजबूत टीम, लेकिन मुकाबला होगा रोमाचंक, देखें शेड्यूल
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun