भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी, गोल्ड रिजर्व में भी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी, गोल्ड रिजर्व में भी गिरावट मुंबई। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर कमी दर्ज की गई है। 7 जनवरी, 2022 को खत्म हुए सप्ताह में यह 87.8 करोड़ डॉलर घटकर 632.736 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई-RBI) की ओर से शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें यह जानकारी दी गई है। वहीं 31 दिसंबर, 2021 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.466 अरब डॉलर घटकर 633.614 अरब डॉलर रह गया था। 24 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 58.7 करोड़ डॉलर घटकर 635.08 अरब डॉलर रह गया था। वहीं 17 दिसंबर, 2021 को खत्म हुए सप्ताह में यह 16 करोड़ डॉलर घटकर 635.667 अरब डॉलर रह गया था।  49.7 करोड़ डॉलर घटी एफसीए आरबीआई के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार,  7 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट मुख्य रूप से फॉरेन करेंसी एसेट यानी एफसीए में आई कमी की वजह से हुई जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। रिजर्व बैंक ने कहा कि रिपोर्टिंग वीक में भारत की एफसीए (FCA) 49.7 करोड़ डॉलर घटकर 569.392 अरब डॉलर हो गई। डॉलर में बताई जाने वाली एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है। गोल्ड रिजर्व में भी गिरावट इसके अलावा रिपोर्टिंग वीक में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 36 करोड़ डॉलर घटकर 39.044 अरब डॉलर हो गया। रिपोर्टिंग वीक में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी एमआईएफ (IMF) में देश का एसडीआर यानी स्पेशल ड्राइंग राइट  1.6 करोड़ डॉलर घटकर 19.098 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार भी 50 लाख डॉलर घटकर 5.202 अरब डॉलर रह गया। bitcoin समेत कई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, इस क्रिप्टो में बढ़ोतरी icc u19 world cup 2022 : भारत की मजबूत टीम, लेकिन मुकाबला होगा रोमाचंक, देखें शेड्यूल CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun