भारत में कोरोना के रिकार्ड 2.7 लाख नए मरीज, 402 की मौतें, जानें कुल सक्रिय मरीज

भारत में कोरोना के रिकार्ड 2.7 लाख नए मरीज, 402 की मौतें, जानें कुल सक्रिय मरीज नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर जारी है। हर दिन रिकॉर्ड नए केस सामने आ रहे है। नए मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबुक, बीते 24 घंटों में करीब 2.7 लाख नए मरीज मिले हैं। और 402 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कुल 4,85,752 मौतें हो चुकी है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) दूसरी तरफ रिकवरी के आंकड़े राहत देने वाले हैं। सरकार के मुताबिक, कल करीब 1.22 लाख लोगों ने इस महामारी से जीत मिली है।  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में 2,68,833 नए केस सामने आए हैं। और 1,22,684 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में एब तक कुल 3,49,47,390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  इसके साथ ही भारत में एक्टिव केस का प्रतिशत 3.85 हो गया है। वहीं रिकवरी रेट 94.83 के करीब है। बता दें कि भारत में 14,17,820 एक्टिव केस हैं। वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 16.66 और वीकली पॉजिटिविटी रेट 12.84 प्रतिशत है। वहीं, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के कुल 6,041 मामले हो चुके हैं। नए वेरिएंट के बढ़ने की रफ्तार करीब पांच प्रतिशत है।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,13,740 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 70,07,12,824 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

टेस्टिंग और टीकाकरण पर भी जोर

भारत में कोरोना की तीसरी लहर पर लगाम लगाने के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके साथ ही टीकाकरण और टेस्टिंग के आंकड़ों पर भी जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के मुतबाकि, अभी तक देश में वैक्सीन की 156.02 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। वहीं, देश में कल 16 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। कोरोना का कहर : आज फिर नए संक्रमित 6 हजार पार, जानिए अपने जिले का हाल IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा bitcoin समेत कई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, इस क्रिप्टो में बढ़ोतरी CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun