IND vs SA ODI Series : वनडे सीरीज़ में हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब खेले जाएंगे सभी मैच
IND vs SA ODI Series : वनडे सीरीज़ में हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब खेले जाएंगे सभी मैच
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-1 से गंवानी पड़ी। अब उससे वनडे में हिसाब चुकता करने का मौका है। दोनों देशों के बीच 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज़ में केएल राहुल टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जानिए वनडे सीरीज़ का पूरा शेड्यूल (India vs South Africa ODI Series Schedule)
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के अपने पिछले दौरे पर वनडे सीरी़ज में जीत दर्ज की थी। 6 मैचों की उस सीरीज़ में भारतीय टीम ने 5-1 से जीत मिली थी। ऐसे में एक बार फिर टीम इंडिया इतिहास दोहराना चाहेगी।
- वनडे सीरीज़ का पहला मैच 19 जनवरी को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा।
- इसके बाद दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा।
- वहीं तीसरा और अंतिम वनडे केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जाएगा।
वनडे सीरीज़ के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज (उपकप्तान), क्विंटन डिकॉक, जुबैर हमजा, मार्को जानसेन, जानेमन मालन, सिसांडा मगला, एडन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगीसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डर डूसन और काइल वेरेने।
वनडे सीरीज़ के लिए भारत की टीम
केएल राहुल (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव और नवदीप सैनी।
वनडे सीरीज़ का शेड्यूल (India vs South Africa ODI Series Schedule)
- पहला वनडे- 19 जनवरी (Boland Park, Paarl)
- दूसरा वनडे- 21 जनवरी (Boland Park, Paarl)
- तीसरा वनडे- 23 जनवरी (Newlands, Cape Town)
लिंक क्लिक कर पढ़े-
कोरोना का कहर : आज फिर नए संक्रमित 6 हजार पार, जानिए अपने जिले का हाल
IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा
bitcoin समेत कई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, इस क्रिप्टो में बढ़ोतरी
CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun