सहायक शिक्षक और शिक्षक एलबी की अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी,​​​ दावा आपत्ति 20 जनवरी तक

सहायक शिक्षक और शिक्षक एलबी की अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी,​​​ दावा आपत्ति 20 जनवरी तक रायपुर। रायपुर संभाग के अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षक एलबी (ई और टी संवर्ग) और शिक्षक एलबी (ई और टी संवर्ग) की अंतरिम वरिष्ठता सूची एक जनवरी 2022 की तिथि में तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची सर्वसंबंधितों के अवलोकन हेतु रायपुर संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में सूचना फलक पर चस्पा कर दी गई है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित कर्मचारी उल्लेखित सभी कॉलम में की गई प्रविष्टि का अवलोकन कर त्रुटि होने पर 20 जनवरी 2022 तक अपनी दावा आपत्ति संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। दावा आपत्ति निर्धारित तिथि के बाद स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे। इसके बाद अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी।  

लिंक क्लिक कर पढ़े-

कोरोना का कहर : आज फिर नए संक्रमित 6 हजार पार, जानिए अपने जिले का हाल IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा bitcoin समेत कई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, इस क्रिप्टो में बढ़ोतरी CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun