सीएम योगी गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

सीएम योगी गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची लखनऊ। भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। आज पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले चरण के 57 और दूसरे चरण की 48 सीटों पर नाम तय किये गए हैं। 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है।

विधानसभा क्षेत्र और उम्मीदवार-

बुराणा से उमेश मलिक मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल सरधना से संगीत सोम हस्तिनापुर से दिनेश खटिक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल मेरठ साउथ सोमेंद्र तोमर नोएडा पंकज सिंह गाजियाबाद अतुल गर्ग सयाना देवेंद्र सिंह लोधी शिकारपुर अनुज शर्मा खुर्जा मिनाक्षी सिंह बरौली ठाकुर जयवीर सिंह आगरा कैंट जीएस धर्मेश आगरा दक्षिण योगेंद्र उपाध्याय आगरा नार्थ - पुरुषोत्तम आगरा रूरल - बेबी रानी मौर्य फतेहपुर सीकरी - चौधरी बाबूलाल बीहट - नरेश सैनी सहारनपुर - जगपाल सिंह रामपुर मनिहारन - देवेंद्र गंगोह - तीरथ सिंह गूजर नगीना - डा. यशवंत हापुड़ - सुशांत सिंह नरहौर - ओम कुमार बिजनौर - मौसम चौधरी नूरपुर - सीपी सिंह मुरादाबाद देहात - श्रीकृष्ण कांत मिश्रा उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभआरी धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया है कि 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया था। योगी सरकार ने पिछड़े पांच साल में, दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई है। अब प्रदेश में रात को 12 बजे भी एक महिला घर से बाहर निकल सकती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। प्रदेश में इंफ्रांस्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है। जेवन एयरपोर्ट बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। यह भाजपा सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है बल्कि विकास का सिरमौर बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता एक बार फिर हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।