यात्रीगण ध्यान दें : 26 जनवरी तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द, देखें सूची

यात्रीगण ध्यान दें : 26 जनवरी तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द, देखें सूची बिलासपुर। रेल यात्रियों के लिए एक सूचना है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। चौथीलाइन कनेक्टिविटी के कारण एसईसीआर की 25 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 15 से 26 जनवरी तक अलग-अलग दिनों में 16 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द और 4 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। इसके साथ ही पांच अन्य ट्रेनें इस दौरान विलंब से रवाना होंगी। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) दरअसल, बिलासपुर मंडल के खरसिया-रॉबर्टसन सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाना है। इसके लिए 15 से 26 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। जिसे देखते हुए रेलवे ने SECR की 16 ट्रेनों को रद्द और 4 ट्रेनों को अलग -अलग दिनों में डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। इस दौरान 5 ट्रेनें विलंब से भी रवाना होंगी। जो ट्रेनें प्रभावित रहेंगी उनमें कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। ट्रेनों का परिचालन प्राभावित होने से इसका सीधा असर रेल यात्रियों पर पड़ेगा। हालांकि रेल अधिकारी यात्री सुविधा के लिहाज से चौथी लाइन कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। उनका कहना है, काम पूरा होने के बाद ट्रेनों के परिचालन में गति आएगी और रेल सुविधाओं में भी विस्तार होगा। रद्द होने वाली गाडियां - 1) दिनांक 15 जनवरी 2022 से 24 जनवरी 2022 तक गाडी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 2) दिनांक 16 जनवरी 2022 से 25 जनवरी 2022 तक गाडी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun