बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो बनेंगे अजीत जोगी, फिल्म में करेंगे अहम रोल
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो बनेंगे अजीत जोगी, फिल्म में करेंगे अहम रोल
रायपुर। बचपन का प्यार गीत गाने वाले सहदेव दिरदो एक बार फिर सुर्खियों में है। सहदेव अब जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उसे छत्तीसगढ़ के चर्चित बायोपिक के लिए चुना गया है। फिल्म में उसे बड़ा रोल मिला है।
सहदेव दिरदो दिखेंगे अजीत जोगी के फिल्म में
सहदेव का पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के रोल के लिए फाइनल हुआ है। फिल्म के निर्माताओं ने सहदेव को छत्तीसगढ़ के पहले सीएम स्वर्गीय अजीत जोगी के बचपन का किरदार निभाने के लिए फाइनल किया है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
अजीत जोगी बायोपिक के निर्माताओं ने हाल ही में रायपुर में सहदेव से मुलाकात की थी। अब सहदेव को अजीत जोगी के बचपन के किरदार के लिए फाइनल किया गया है।
यह फिल्म अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी के कंसल्टेशन में राजश्री सिनेमा के बैनर तले बन रही है। फिल्म के निर्माता मनोज खरे, अरविंद कुर्रे हैं। हेमलाल चतुर्वेदी संगीतकार है। उन्होंने इस फिल्म के लिए बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के साथ गाना रिकॉर्ड किया है।
इस फिल्म के डायरेक्टर देवेंद्र जांगड़े हैं। इससे पहले वे जोहार छत्तीसगढ़ बना चुके हैं। यह फिल्म प्रदेश में सुपरहिट रही थी।
फिल्म के डायरेक्टर देवेंद्र का मानना है कि कैमरे के सामने सहदेव अच्छा परफॉर्म करते हैं। एक आदिवासी लुक के बच्चे की तलाश थी। सहदेव इस रोल के लिए सटीक साबित हुआ है।
गिरौदपुरी में शूटिंग की तैयारी
बताया जा रहा है कि 25 जनवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी है। पहले चरण के शूट में अजीत जोगी के बचपन को फिल्माया जाएगा। अजीत जोगी का गांव और उनके बचपन की पढ़ाई को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि एक गरीब आदिवासी कैसे संघर्ष कर प्रोफेसर बना। इसके बाद IPS और IAS का सफर तय किया। फिर नए राज्य छत्तीसगढ़ के पहले सीएम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। फिल्म में बचपन का संघर्ष, प्रशासनिक व राजनीतिक यात्रा को दिखाया जाएगा।
बता दें कि अजीत जोगी छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद 2000 से 2003 तक मुख्यमंत्री रहे थे। वे प्रदेश के बड़े नेता थे। बाद में वे कांग्रेस से अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) बना ली थी।
लिंक क्लिक कर पढ़े-
कोरोना का कहर : आज फिर नए संक्रमित 6 हजार पार, जानिए अपने जिले का हाल
IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा
bitcoin समेत कई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, इस क्रिप्टो में बढ़ोतरी
CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun