पर्यवेक्षक सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी, जानिए व्यापमं के निर्देश
पर्यवेक्षक सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी, जानिए व्यापमं के निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) ने पर्यवेक्षक पदों के सीधी भर्ती एवं परिसीमित सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिया। इसे अभ्यर्थी आनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल, यह परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली में खुली सीधी भर्ती परीक्षा (MBS21) पूर्वान्ह 9 से 12:15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा (MBS21) दोपहर 2 से 5:15 बजे तक आयोजित होगी।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
उपरोक्त भर्ती परीक्षाओं के प्रवेश पत्र व्यापमं के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 15 जनवरी से अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी 15 जनवरी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन आई.डी. नंबर को एंटर कर अभ्यर्थी इंटरनेट से परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
डेढ़ घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा
परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दिया जा सके । यदि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 पर संपर्क कर सकते हैं ।
यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में जावें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभॉति परिचित हो जावें। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे -मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड (ई-आधार कार्ड भी मान्य)/ पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/ फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
सभी अभ्यर्थियों के लिए मास्क/फेस कवर लगाना अनिवार्य है, बिना मास्क/फेस कवर के अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को परीक्षा कार्य में संलग्न अधिकारियों के निर्देश के अनुसार अपने मास्क को हटाना होगा अभ्यर्थी अपने साथ हैण्ड सैनिटाइजर की छोटी पारदर्शी बॉटल रख सकते हैं।
परीक्षा हॉल में एवं परीक्षा हॉल के बाहर अभ्यर्थियों को भारत सरकार/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव के सम्बंध में जारी अद्यतन निर्देशों का पालन करना होगा । निर्देशों का पालन न करने पर वीक्षक अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित कर सकेंगे।
लिंक क्लिक कर पढ़े-
कोरोना का कहर : आज फिर नए संक्रमित 6 हजार पार, जानिए अपने जिले का हाल
IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा
bitcoin समेत कई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, इस क्रिप्टो में बढ़ोतरी
CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun