स्कूल में कोरोना, शिक्षक समेत 10 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव

स्कूल में कोरोना, शिक्षक समेत 10 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव कांकेर। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। माकड़ी हाईस्कूल में 1 शिक्षक समेत 10 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस रिपोर्ट के बाद स्कूल को सील कर दिया गया है। सभी बच्चों का कोरोना वायरस टेस्ट कराया जा रहा है। वहीं स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के साथ अब ओमीक्रोन के भी मरीज सामने आ रहे हैं। जिससे कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। नए मामलों में काफी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। अकेले राजधानी रायपुर में शुक्रवार को 1859 नए केस आए। छत्तीसगढ़ में 6153 नए मरीजों की पहचान हुई। वहीं 5 लोगों की मौत हुई। वहीं 4083 मरीजों स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, रायपुर जिले में 8064 लोगों की जांच की गई, जिसमें 1859 नए करोना मरीज मिले हैं। इस तरह से 14 जनवरी की स्थिति में जिले की पॉजिटिविटी दर 23.05 प्रतिशत है। एक मरीज की मौत हुई। राहत की बात है कि 24 घंटे में 17 से 26 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब 9684 एक्टिव केस है। CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun