विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, प्रशंसकों को दिया ये संदेश
विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, प्रशंसकों को दिया ये संदेश
स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया को 2-1 से टेस्ट सीरीज में शिकस्त मिली है। इस हार के बाद विराट कोहली ने बड़ा फैसला लिया है। शनिवार शाम को विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। विराट कोहली ने ट्विटर पर एक संदेश जारी कर इसका ऐलान किया। फैसले के पहले विराट ने बीसीसीआई के अध्यक्ष, चयनकर्ता, पूर्व कोच रवि शास्त्री व रोहित शर्मा से बात किया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
विराट कोहली ने अपने संदेश में लिखा कि पिछले सात साल से लगातार कड़ी मेहनत और हर रोज टीम को सही दिशा में पहुंचाने की कोशिश रही। मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया और कोई भी कसर नहीं छोड़ी। लेकिन हर सफर का एक अंत होता है, मेरे लिए टेस्ट की कप्तानी को खत्म करने का यही सही वक्त है।
https://twitter.com/imVkohli/status/1482340422987169794?t=fe8zJ75-aSrEgSo8OlSMng&s=08
विराट कोहली ने अपने संदेश में लिखा है कि इस सफर में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन कोशिश में किसी ने भी कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। मैंने हमेशा अपना 120 फीसदी देने की कोशिश की है, अगर मैं कुछ नहीं कर सकता हूं तो मैं समझता हूं कि मेरे लिए वह चीज़ सही नहीं है।
विराट कोहली ने अपने मैसेज में लिखा कि वह इस फैसले को लेकर पूरी तरह से पक्के हैं और वह अपनी टीम से कोई धोखा नहीं कर सकते हैं। विराट कोहली ने अपने इस संदेश में बीसीसीआई का शुक्रिया किया, साथ ही रवि शास्त्री और बाकी सपोर्ट स्टाफ का भी आभार जताया। बता दें कि कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वनडे और टी-20 कप्तानी छोड़ दिया था।
बीसीसीआई ने फैसले का किया स्वागत
विराट कोहली के इस फैसले का BCCI ने स्वागत किया है। विराट के ट्वीट के कुछ देर बाद ही बीसीसीआई ने ट्वीट किया। इस ट्वीट में बोर्ड की ओर से विराट को बतौर टेस्ट कप्तान उनके सफर के लिए बधाई दी गई। बीसीसीआई ने विराट कोहली के बतौर भारतीय टेस्ट कप्तान 40 मैचों में जीत के रिकॉर्ड पर भी बधाई दी।
बता दें कि विराट कोहली पहले ही टी-20, वनडे की कप्तानी छोड़ चुके हैं। टी-20 वर्ल्डकप से पहले विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था, भारत की हार के बाद बीसीसीआई ने उन्हें वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया था। और अब विराट टेस्ट टीम के कप्तान भी नहीं रहे हैं।
सफल खिलाड़ी और टेस्ट कप्तान
रिकॉर्ड के हिसाब से देखें तो विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। विराट ने कुल 68 मैचों में भारत के लिए कप्तानी की है, जिनमें से 40 में जीत मिली है और 17 मैच में हार मिली है। विराट की अगुवाई में कुल 11 मैच ड्रॉ रहे हैं।
सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान
• विराट कोहली – 40 टेस्ट जीत
• एमएस धोनी – 27 टेस्ट जीत
• सौरव गांगुली – 21 टेस्ट जीत
टेस्ट कप्तान के तौर पर विराट कोहली का प्रदर्शन
68 टेस्ट
113 पारियां
5864 रन
254* उच्चतम
54.80 औसत
20 शतक
18 अर्धशतक
लिंक क्लिक कर पढ़े-
कोरोना का कहर : आज फिर नए संक्रमित 6 हजार पार, जानिए अपने जिले का हाल
IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा
bitcoin समेत कई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, इस क्रिप्टो में बढ़ोतरी
CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun