CSPDCL की परिचारक शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित, जानिए वजह, 3 हजार पदों पर होनी है भर्ती

CSPDCL की परिचारक शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित, जानिए वजह, 3 हजार पदों पर होनी है भर्ती रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के अन्तर्गत परिचारक (लाईन) के 3 हजार पदों पर भर्ती होना है। इसके लिए 18 जनवरी से शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित थी। जिसे स्थगित कर दी गई है। यह भी पढ़े- विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, प्रशंसकों को दिया ये संदेश पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के (CSPDCL) कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) मनोज खरे ने एक मीडिया को बताया कि तीन हजार पदों पर भर्ती के लिए अम्बिकापुर एवं जगदलपुर क्षेत्र में 28 जनवरी से एवं शेष क्षेत्रों रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग व राजनांदगांव में 18 जनवरी से दस्तावेजों का सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाना थी। लेकिन कोविड-19 के संक्रमण के तीव्र प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए उक्त आयोजित परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। इन पदों के लिये 1 लाख से अधिक आवेदन आए थे, जिनमें से 9 हजार उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था। IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun