ATM में रुपए डालने वाले निकले चोर, 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख नकदी भी जब्त
जगदलपुर। जिले में एसबीआई के लाखों रुपए का गबन करने वाले आरोपियों का खुलासा हो गया। चोर कोई और नहीं CMS कंपनी के ही 4 कर्मचारी निकले। पुलिस ने तीनों आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
दरअसल, सीएमएस कंपनी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक से पैसे लेकर एटीएम में डालने का ठेका दिया है। आरोपी बैंक से पैसे लेकर शहर के विभिन्न ATM में डालने का काम किया करते थे।
कुछ दिनों से इन्होंने बैंक के निर्धारित लाखों रुपए ATM में नहीं डाले और उनमें से पैसे गबन करते गए। मामले की शिकायत के बाद हुई जांच में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से कुल 8 लाख रुपए नकद समेत, 2 लग्जरी चार पहिया वाहन, स्कूटी, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कंपनी ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि बैंक के पैसे जो ATM में जमा करने दिए जाते हैं उनमें से आधे ही जमा हो रहे हैं। शेष राशि का गबन किया जा रहा है।
कंपनी की इस शिकायत पर पुलिस ने एक टीम गठित कर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर CMS कंपनी के कर्मचारियों पर निगरानी रखी गई थी। कर्मचारी योगेश यादव, कैलाश यादव एवं ललित नारायण साहू को पकड़ा गया था। इनसे पूछताछ की गई। योगेश यादव एवं कैलाश यादव प्रतिदिन बैंक से निर्धारित राशि लेकर एटीएम में जमा करने जाते थे।
मुख्य आरोपी योगेश यादव उर्फ योगी एटीएम में निर्धारित राशि जमा न कर अपनी मर्जी से कम राशि जमा करता था और बचे हुए पैसे से अपने शौक पूरे करता था। कुछ पैसे कैलाश यादव एवं ऑडिटर ललित नारायण साहू को भी देता था। आरोपी योगेश यादव ने अपने शौक में कई महंगे सामान खरीदना एवं उपयोग करना बताया है। साथ ही लॉखों रुपए आनलाइन बेटिंग में भी लगाए, जिससे पूरे पैसे हार गया है।
पुलिस ने योगेश यादव के पास से मोबाइल फोन, लैपटाप, स्मार्ट वॉच, स्कार्पियो, एक दुपहिया वाहन अन्य सामना बरामद किया है। साथ ही तीनों आरोपियों के पास से 8 लाख रुपए जब्त किये गए हैं। वहीं चौथा आरोपी मंजूर रजा फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि सीएमएस कंपनी और बैंक की तरफ से अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितनी राशि का गबन आरोपियों ने किया था। ऑडिट के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, प्रशंसकों को दिया ये संदेश
IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा
bitcoin समेत कई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, इस क्रिप्टो में बढ़ोतरी
CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun