पुलिस कांस्टेबल से ठगी, शातिर ने खाते से उड़ाए 4.20 लाख रुपए, जानें कैसे फंस गया जवान
बिलासपुर। जिले में पुलिस कांस्टेबल इनाम के लालच में लाखों रुपए ठगी का शिकार हो गया। शातिर ठग ने इनामी कूपन का दिलाने का झांसा देकर कांस्टेबल को एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया। फिर OTP पूछकर उसके और उसकी मां के बैंक अकाउंट से रुपए ट्रांसफर कर लिए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस लाइन में रहने वाले हरीश कौशिक आरक्षक के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि 29 दिसंबर को मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। उसे बताया गया कि पे-फोन से उसे लकी ड्रॉ मिला है और उसे चार हजार रुपए मिल जाएगा। इसके लिए उसे मोबाइल पर एनी डेस्क एप का लिंक भेजा गया और उसे डाउनलोड कर OTP बताने कहा गया।
यह भी पढ़े- ATM में रुपए डालने वाले निकले चोर, 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख नकदी भी जब्त
आरक्षक उसके झांसे में आ गया है और एप डाउनलोड कर OTP कोड भी बता दिया। इधर, 9 जनवरी को आरक्षक के खाते से 4 लाख 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिया गया। उसकी शिकायत पर पुलिस धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, प्रशंसकों को दिया ये संदेश
IND vs SA 3rd Test : साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता आखिरी टेस्ट, सीरीज पर जमाया कब्जा
bitcoin समेत कई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, इस क्रिप्टो में बढ़ोतरी
CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun