सीबीएसई के टर्म-2 परीक्षा, 10वीं-12वीं प्रश्न पत्र पैटर्न में हुआ बदलाव
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के टर्म-2 परीक्षा के लिए खबर है। सीबीएसई ने प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा विकल्प वाले प्रश्नों की संख्या कम कर दी गई है। वहीं 10वीं और 12वीं के हर विषय में केस स्टडी वाले प्रश्न को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट, कम मिले नए मरीज, लेकिन मौत के आंकड़े बढ़ने लगे
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
हर विषय में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न केस स्टडी से ही रहेंगे। इससे छात्रों को अगर अच्छे अंक लाने हैं तो केस स्टडी वाले प्रश्नों की तैयारी बेहतर करनी होगी।
वहीं बोर्ड द्वारा लघु उत्तरीय प्रश्नों में ही विकल्प वाले प्रश्न दिये गए हैं। विकल्प वाले प्रश्नों की संख्या पहले से कम कर दी गई है।
बता दें कि 10वीं और 12वीं दोनों में ही विकल्प वाले प्रश्न रहेंगे। विकल्प वाले प्रश्नों की संख्या तीन या चार ही रहेगी। यह दो अंक या तीन अंकों के सवाल होंगे।
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल
रसायन शास्त्र की बात करें तो इसमें तीन अंकों के आठ सवाल पूछे जाएंगे। इसमें से तीन प्रश्न में विकल्प की सुविधा छात्रों को मिलेगी।
इसके अलावा सारे प्रश्नों का जवाब देना अनिवार्य है। वहीं अर्थशास्त्र की बात करें तो इसमें पांच प्रश्न में विकल्प मिलेगा। ज्यादातर विषयों में तीन या चार प्रश्नों में ही विकल्प की सुविधा मिलेगी।