बलौदाबाजार : महिला की गला रेत कर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

महिला की गला रेत कर हत्या, खून से लथपथ मिला शव बलौदाबाजार। एक वृद्धा की घर में गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। हथियार से उसके चेहरे पर भी हमला किया गया है। महिला का शव उसके ही घर में जमीन पर पड़ा मिला। वारदात एक दिन पुरानी है लेकिन पुलिस को घटना की जानकारी देर से लगी। पुलिस को जान पहचान वाले पर ही हत्या का संदेह है। अभी तक वारदात में इस्तेमाल कोई हथियार नहीं मिला है। घटना सलिहा थाना क्षेत्र की है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट, कम मिले नए मरीज, लेकिन मौत के आंकड़े बढ़ने लगे  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)  ग्राम कौहाजुनवानी निवासी समारिन बाई (65) घर में ही किराना दुकान चलाती थी। उनके पति हलधर सिदार की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। उनके दोनों बेटे अलग रहते हैं। शनिवार को जब स्थानीय ग्रामीण सामान लेने के लिए पहुंचे तब हत्या की जानकारी हुई। महिला समारिन बाई का शव खून से लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घर में लूट या वारदात के दौरान संघर्ष के निशान नहीं दिखे। पुलिस का कहना है कि हत्या 14 जनवरी की शाम 4 बजे से 15 जनवरी की सुबह 630 बजे की बीच हुई है। दरवाजा अंदर से खोला गया था। आशंका है कि हत्यारे समारिन बाई जानती थी। इसी के चलते उसने दरवाजा रात को खोल दिया। यह भी आशंका है कि हत्या को लेकर पहले से ही साजिश रची गई। हत्यारा अपने साथ हथियार लेकर आया था। और वारदताके बाद लेकर चला गया। विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, प्रशंसकों को दिया ये संदेश CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun