ICC Under 19 World Cup : टीम इंडिया की जीत से आगाज, कप्तान धुल और विक्की चमके

ICC Under 19 World Cup : टीम इंडिया की जीत से आगाज, कप्तान धुल और विक्की चमके स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने आईसीसी अंडर 19 विश्‍व कप में शानदार जीत से शुरुआत की है। वेस्टइंडीज गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 46.5 ओवर में 232 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट, कम मिले नए मरीज, लेकिन मौत के आंकड़े बढ़ने लगे  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 45.4 ओवर में 187 रन पर ढेर हो गई। कप्तान यश धुल और स्पिनर विक्की ओस्तवाल टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे। धुल ने 82 रन की पारी खेली थी। वहीं विक्की ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए प5 विकेट चटकाए। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, प्रशंसकों को दिया ये संदेश

भारतीय टीम 232 रन बनाए

 टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय टीम ने महज 11 रन के स्कोर पर अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद शेख रशीद और कप्तान यश धुल ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी निभाई। रशीद 54 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। यहां से यश ने निशांत सिंधु, राज बावा और कौशल तांबे के साथ मिलकर छोटी मगर अहम साझेदारियां निभाई और टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए। हालांकि कप्तान यश के रनआउट होने के बाद पूरी टीम 46.5 ओवर में 232 रन पर ही सिमट गई। 

यश धुल की कप्तानी पारी

भारत की तरफ से कप्तान यश धुल ने सबसे अधिक 82 रन बनाए। वहीं, निशांत सिंधु 27 रन, राज बावा 13 रन और कौशल तांबे 35 रन बना सके। टीम इंडिया के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इसमें अंगकृश रघुवंशी (5), हरनूर सिंह (1), दिनेश बाना (7), विक्की ओस्तवाल (9), राजवर्धन हांगरगेकर (0) और रवि कुमार (0 नाबाद) शामिल है।  दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मैथ्यू बोस्ट ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा अफिवे नियांडा और डेवाल्ड ब्रेविस को दो-दो विकेट मिले। लियाम एल्डर और मिकी कोपलैंड को एक-एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीकी की खराब शुरुआत 233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहले ओवर ही ओवर में शून्य के स्कोर पर पहला झटका लगा। भारत की तरफ से राजवर्धन हांगरगेकर ने मैडेन ओवर के साथ जॉन कन्निंघम को पवेलियन का रास्ता दिखाया।  इसके बाद वैलिंटाइन किटिमे और डेवाल्ड ब्रेविस ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। वैलिंटाइन 33 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। 83 रन के कुल स्कोर पर जी जे मैरी के रूप में दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। उन्हें विक्की ओस्तवाल ने विकेटकीपर दिनेश बाना के हाथों कैच कराया। मैरी 29 गेंदों पर आठ रन बना सके। ब्रेविस का कैच छूटा 28वें ओवर में स्पिनर कौशल तांबे गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर ब्रेविस ने छक्का लगाया और 77 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इसकी अगली गेंद पर ब्रेविस ने एक बार फिर बड़ा शॉट लगाना चाहा। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हवा में बैकवर्ड प्वाइंट में खड़े भारतीय उपकप्तान शेख रशीद के पास गई, लेकिन कैच छूट गया। तब ब्रेविस 55 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ब्रेविस 65 रन बनाकर आउट हुए डेवाल्ड ब्रेविस 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राज बावा ने कप्तान यश धुल के हाथों कैच कराया। धुल ने मिड ऑफ में बेहतरीन कैच लपका। हीरडेन और ब्रेविस के बीच 91 गेंदों पर 55 रन की साझेदारी हुई। आंदिले सिमीलाने को राज बावा ने क्लीन बोल्ड किया। वे छह रन बना सके। बावा का यह दूसरा विकेट रहा।

भारत ग्रुप-बी में

भारत को ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और यूगांडा के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप 4 बार जीत चुकी है और टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। 2020 में खेले गए पिछले संस्करण में भारतीय टीम रनर अप रही थी। फाइनल में उसे बांग्लादेश ने हराया था।  भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृश रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव प्रकाश, कौशल तांबे, आरएस हंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार, गर्व सांगवान। छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun