महिला की हत्या, प्रेमी निकला कातिल, दोनों ने एक साथ पी थी शराब

महिला की हत्या, प्रेमी निकला कातिल, दोनों ने एक साथ पी थी शराब रायगढ़। रायगढ़ बिलासपुर मार्ग के चारभाटा में एक महिला की अर्धनग्न लाश की मिली थी। पुलिस ने इसकी गुत्थी सुलझा ली है। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। आरोपी अपनी प्रेमिका के शादी के दबाव से परेशान था। इसी के चलते उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट, कम मिले नए मरीज, लेकिन मौत के आंकड़े बढ़ने लगे  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जानकारी के अनुसार, भूपदेव से 5 किलो मीटर दूर नेशनल हाइवे रोड चारभांठा ग्राम के खेत मे महिला की लाश अर्धनग्न हालात में मिली थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अभिषेक मीना, एडिशनल एसपी लखन पटले मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया। मृतक महिला के गले पर गहरे जख्म के निशान थे, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की। एसपी अभिषेक मीना के निर्देश पर एडिशनल एसपी लखन पटले के नेतृत्व में भूपदेव पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की। इस दौरान महिला की पहचान बसंती भरा सागर पति अनूप भरा सागर 38 वर्ष निवासी झारसुगुड़ा बेलपहाड़ ग्रामगुमाडेरा के रूप में की गई। महिला के पति की मौत हो चुकी थी और महिला अकेले रहती थी। गुरुवार को महिला झारसुगुड़ा से ट्रेन के माध्यम से रायगढ़ इलाज कराने के लिए आई हुई थी। इस दौरान महिला अपने परिचित युवक के साथ थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने महिला के मित्र फत्ते पटेल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या की बात कबूल कर ली। बलौदाबाजार : महिला की गला रेत कर हत्या, खून से लथपथ मिला शव पुलिस को आरोपी ने बताया कि, महिला के साथ उसका प्रेम संबंध था। दोनों साथ में ही काम करते थे। महिला बार बार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। साथ ही शादी नहीं करने पर उसे फंसाने की धमकी दे रही थी। गुरुवार को महिला उपचार कराने के लिए रायगढ़ आई थी। यहां पर दोनों मिले और शराब की बोतल खरीदकर ग्राम चारभांठा के खेत में पीने के लिए बैठे। दोनों ने जमकर शराब पी। यह भी पढ़े- ATM में रुपए डालने वाले निकले चोर, 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख नकदी भी जब्त इसके बाद महिला के फिर से शादी करने की बात को लेकर उससे विवाद करने लगी। इसी बीच फत्ते पटेल ने चाकू से महिला के गले को रेत दिया। हत्या करने के बाद महिला की पहचान छुपाने उसके सारे कपड़े निकाल कर शव को वहीं छोड़ दिया था। शुक्रवार को लोगों घटना की जानकारी हुई। पुलिस कांस्टेबल से ठगी, शातिर ने खाते से उड़ाए 4.20 लाख रुपए, जानें कैसे फंस गया जवान पुलिस ने महिला की पहचान ट्रेन टिकट और उसके गोदना के जरिये से की। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ़ हत्या के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, प्रशंसकों को दिया ये संदेश CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun