मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज
लखनऊ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बघेल पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर चुनाव प्रचार में कोरोना गाइडलाइंस के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट, कम मिले नए मरीज, लेकिन मौत के आंकड़े बढ़ने लगे
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बता दें कि उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले फेस के लिए वोटिंग होगी। ऐसे में सभी दल के नेता चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। सभी दलों ने अपने दिग्गज नेताओं को प्रचार के लिए मैदान पर उतार दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोएडा में पहुंचकर डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
पंखुड़ी पाठक के लिए किया प्रचार
बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नोएडा पहुंचकर रविवार सुबह कांग्रेस की कैंडिडेट पंखुड़ी पाठक के साथ डोर टू डोर के प्रचार किया। उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर पंखुड़ी पाठक को वोट देने की अपील की। साथ ही लोगों को उत्तर प्रदेश के लिए किए गए वादों की भी जानकारी दी।
विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, प्रशंसकों को दिया ये संदेश
सपा का दामन छोड़कर पंखुड़ी पाठक आई है। कांग्रेसी नोएडा विधानसभा सीट से पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र राजनीति से सक्रिय पंखुड़ी कभी सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की करीबी रह चुकी हैं। उन्होंने कुछ विवादों के चलते समाजवादी पार्टी को छोड़ दिया था और कुछ समय बाद कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल
CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun