तीन आंख वाले बछड़े का जन्म, लोग मान रहे भगवान शिव का अवतार

तीन आंख वाले बछड़े का जन्म, लोग मान रहे भगवान शिव का अवतार राजनांदगांव। एक किसान के घर तीन आंखों वाले बछड़े का जन्म हुआ है। इसे देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं। बछड़े को भगवान शिव का रूप मान ग्रामीण  नारियल और अगरबत्ती से पूजा कर रहे हैं। यह बछड़ा राजनांदगांव जिले के गंडई में एक किसान के घर में पैदा हुआ। इसकी चर्चा धीरे धीरे पूरे जिले में फैल गई। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट, कम मिले नए मरीज, लेकिन मौत के आंकड़े बढ़ने लगे  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

संक्रांति के दिन जन्म किसान भी हैरान

जानकारी के अनुसार, गंडई की ग्राम पंचायत बुंदेली निवासी हेमंत चंदेल के घर मकर संक्रांति के दिन बछड़े ने जन्म लिया। बछड़े को देख किसान भी हैरान हो गया, क्योंकि उसकी तीन आंखें हैं। बछड़े के माथे के बीचों-बीच आंख के जैसा आकार दिख रहा है जो यहां कौतुहल का विषय बना हुआ है। तीन आंख वाले बछड़े के जन्म की बात धीरे-धीरे पूरे जिले में फैल गई। लोग इसे चमत्कार मानने लगे हैं और दूरदराज से लोग इस तीन आंखों वाले बछड़े को देखने पहुंचने लगे हैं। किसान के घर पर लोगों का जमावड़ा लग रहा है। यही नहीं लोगों ने बछड़े का पूजा पाठ भी शुरू कर दिया है।

पूंछ जटा के जैसे

किसान के घर जन्मे बछड़े में तीन आंखों के अलावा कई और विशेषताएं हैं। जो लोगों के लिए आश्चर्य का विषय  हैं। दरअसल बछड़े के नाक में भी चार छिद्र हैं। उसकी पूंछ जटा के जैसे दिख रही। पूरी तरह लोग इस बछड़े को भगवान भोलेनाथ का स्वरूप मानने लगे हैं। किसान हेमंत चंदेल भी इसे देवी का आशीर्वाद मानकर पूजा पाठ कर रहे हैं। लोगों ने बछड़े को धार्मिक आस्था से जोड़ लिया है। वहीं जब पूरे घटनाक्रम की जानकारी पशु चिकित्सालय को मिली तो उन्होंने भी बछड़े को देखा। पशु चिकित्सकों ने बताया की भ्रूण विकसित नहीं होने के कारण इस तरह का बछड़ा पैदा हुआ है। हालांकि लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, लेकिन चमत्कार जैसा कुछ नहीं है। छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun