BSF Constable Bharti : सीमा सुरक्षा बल में भर्ती, युवतियों के लिए भी अवसर, नोटिफिकेशन जारी

BSF Constable Bharti 2022 : सीमा सुरक्षा बल में भर्ती, युवतियों के लिए भी अवसर, नोटिफिकेशन जारी डेस्क। सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। महिला व पुरुष दोनों कॉन्स्टेबल बंपर भर्ती (BSF Constable Bharti 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों पर 2500 से ज्यादा रिक्तियां हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)  इस भर्ती (BSF Recruitment 2022) अभियान के माध्यम से कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों पर कुल 2788 पद भरे जाएंगे। इनमें 2651 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं और बाकी बची 137 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। बीएसएफ जॉब नोटिफिकेशन और जरूरी जानकारी दी गई है।

बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022  (BSF Constable Recruitment 2022)

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - 15 जनवरी 2022 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 28 फरवरी 2022

क्या है योग्यता?

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा पास या समकक्ष पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेडों में दो साल का कार्य अनुभव या वोकेशनल इंस्टीट्यूट या ITI से एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स के साथ ट्रेड में कम से कम एक साल का अनुभव या दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 1 अगस्त 2021 को 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

योग्य आवेदकों का चयन कई चरणों की परीक्षा और वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इनमें शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standards Test or PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test or PET), दस्तावेज सत्यापन (DV), ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

 सैलरी (Pay Scale)

सभी पात्रताओं और मापदंडों को पूरा करके नौकरी (BSF Jobs) पाने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल -3, पे स्केल 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun