भारत में 2.58 लाख नए कोरोना मरीज मिले, 385 की मौत, जानें कुल सक्रिय केस

देश में 2.58 लाख नए कोरोना मरीज मिले, 385 की मौत नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना बुलेटिन जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 58 हजार नए मामले मिले हैं। इसी अवधि में 385 लोगों की मौत कोविड 19 (Covid-19 In India) से हुई है। रविवार के मुकाबले नए मामलों में 13,113 की गिरावट है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1,51,740 रिकवरी हुईं। और 385 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोरोना सक्रिय मामले: 16,56,341 कुल रिकवरी: 3,52,37,461 कुल मौतें: 4,86,451 कुल वैक्सीनेशन: 1,57,20,41,825 ओमिक्रोन के कुल मामले: 8,209 स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कुल केस 8209 हो गए हैं। रविवार के मुकाबले इनमें 6.02 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अब तक यह 29 राज्‍यों में फैल चुका है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,  भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,13,444 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 70,37,62,282 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

12 से 15 साल के बच्चों का होगा टीकाकरण

देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान में अब 12 से 15 साल तक के बच्‍चे भी शामिल हो पाएंगे। कोविड-19 पर बने नेशनल टेक्निकल एडवायजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा है कि फरवरी के आखिर या मार्च के शुरू में इस उम्र के बच्‍चों को वैक्‍सीन लगनी शुरू हो जाएगी। इस समय देश में 15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। इसमें रोजाना बड़ी संख्‍या में बच्‍चों को वैक्‍सीन लगाई जा रही है। छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun