मंत्री हरक सिंह रावत कैबिनेट से बर्खास्त होने पर हुए भावुक, सीएम धामी ने कहा- पार्टी वंशवाद से दूर

मंत्री हरक सिंह रावत कैबिनेट से बर्खास्त होने पर हुए भावुक, सीएम धामी ने कहा- पार्टी वंशवाद से दूर नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मंत्री हरक सिंह रावत को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय बीजेपी विधायक हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। उत्तराखंड भाजपा मंत्रिमंडल से निष्कासन पर बोलने के बाद उत्तराखंड भाजपा के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भावुक हुए। हरक सिंह रावत ने कहा कि सोशल मीडिया पर चले एक मनगढ़ंत समाचार को आधार बनाकर उन्होंने इतना बड़ा निर्णय ले लिया जबकि मेरे सबसे अच्छे संबंध थे लेकिन उन्होंने मुझे से बिना बात किए हुए इतना बड़ा निर्णय ले लिया। मुझे लगता है कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। रावत बोले कि मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में अगर नहीं आया होता था तो मैं बीजेपी को 4 साल पहले ही छोड़ देता। मुझे कोई मंत्री पद का शौक नहीं है। मैं सिर्फ काम करना चाहता था। मैं अब कांग्रेस पार्टी से बात करूंगा और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है:  रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है। मैं अब कांग्रेस से बातचीत करूंगा और मैं कांग्रेस में ही जाऊंगा और किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा और बिना शामिल हुए भी मैं कांग्रेस के लिए काम करूंगा।

 हरक सिंह रावत ने बनाया दबाव- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

हरक सिंह रावत के निष्कासन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में वो आए उन्होंने विकास के मामले में जो कहा हमने किया, लेकिन हमारी पार्टी वंशवाद से दूर और विकास के साथ चलने वाली पार्टी है। कई बार उनकी कुछ बातों से हम असहज हुए। स्थितियां ऐसी हुई कि वो पार्टी पर दबाव बना रहे थे, जिसके बाद पार्टी ने ये निर्णय लिया। साथ ही अब एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा।  छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल CGPSC : 49 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun