एफआईआर के बाद सीएम भूपेश बघेल की चेतावनी, बोले- चुनाव आयोग प्रचार करके बताएं

एफआईआर के बाद सीएम भूपेश बघेल की चेतावनी, बोले- चुनाव आयोग प्रचार करके बताएं रायपुर। उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। वे कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन पर कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन का आरोप है। अब केस दर्ज होने के बाद सीएम ने चुनाव आयोग के कार्रवाई पर सवाल उठाया है। निष्पक्षता को लेकर प्रश्न किया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) इसके साथ ही भाजपा व राजनाथ सिंह पर तंज कसा है। भूपेश ने ट्विटर पर लिखा है कि मेरी अपनी सुरक्षा का घेरा, उत्तर प्रदेश का पुलिस महकमा और फिर मीडिया के दर्जनों साथी। उस पर गांव की तंग गलियां और लोगों का कांग्रेस के प्रति उत्साह। कुल जमा चार लोग मेरे साथ थे, पर भीड़ दिखने लगी और मा. राजनाथ जी के बेटे के ख़िलाफ़ प्रचार करें तो इतना तो होगा #FIR #DoorToDoor...। मेरे साथ प्रत्याशी, ज़िला कमेटी के अध्यक्ष,15-20 सुरक्षा के कर्मी, यूपी पुलिस और 30-40 संख्या में पत्रकार लोग थे तो फिर मुझ पर ही FIR क्यों? और हम चुनाव प्रचार कैसे करें फिर? निर्वाचन आयोग को फिजिकली बताना चाहिए कि ऐसे चुनाव प्रचार होगा। तो फिर हम वैसे करेंगे। यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यदि मुझ पर कार्रवाई की गई तो अमरोहा में बीजेपी के प्रत्याशी के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं हुई। निर्वाचन आयोग को अपनी भूमिका निष्पक्ष रखना चाहिए, अभी शुरुआत में निष्पक्षता नहीं दिखाई दे रही तो आखिरी में हम क्या उम्मीद करेंगे?  इधर, सीएम भूपेश पर एफआईआर के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के नेताओं में सियासी तीर चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : 3963 नए मरीज मिले, 7 की मौत, इन जिलों में ज्यादा केस छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल तीन आंख वाले बछड़े का जन्म, लोग मान रहे भगवान शिव का अवतार छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun