ओटीटी पर ये फिल्म मचाएगा भौकाल, वेब सीरीज भी कम नहीं

ओटीटी पर ये फिल्म मचाएगा भौकाल, वेब सीरीज भी कम नहीं मुंबई। कोरोना संक्रमण काल में लोग सिनेमा हाल जाने में परहेज कर रहे हैं। कहीं पर तो सिनेमा हाल में पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में लोग घर में बोर हो रहे हैं। लेकिन दर्शकों के पास ओटीटी फिल्म देखने का एक विकल्प है। यहां हर दिन दर्शकों के लिए कुछ नया परोसा जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण जो लोग घरों में कैद हैं उनके लिए ओटीटी ही मनोरंजन का जरिया बन चुका है। तो नजर डालते हैं कुछ ऐसी वेब सीरीज पर जो इस हफ्ते आपका मनोरंजन करने के लिए आ रही हैं।

 भौकाल 2

एमएक्स प्लेयर की सबसे लोकप्रिय वेबसीरीज में से एक भौकाल का नया सीजन 20 जनवरी को रिलीज हो रहा है। भौकाल सीजन 2 में एक बार फिर से मोहित रैना फिर से एसपी सिकेरा के किरदार में वापसी कर रहे हैं। सीजन 2 में भी मोहित रैना फिर से क्राइम का सफाया करते हुए नजर आने वाले हैं। दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

हाऊ आई मेट योर फादर 

हिलेरी डफ का यह शो 19 जनवरी को Disney+ Hotstar पर रिलीज होने जा रहा है।  टू हॉट टू हैंडल वहीं नेटफ्लिक्स पर टू हॉट टू हैंडल सीजन 3 भी 19 जनवरी को ही रिलीज हो रही है। ह भी पढ़े- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

द रॉयल ट्रीटमेंट

द रॉयल ट्रीटमेंट 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसको रिक जैकोबसन ने डायरेक्ट किया है। इसके लेखक हैं हॉली हेस्टर। द रॉयल ट्रीटमेंट के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म को आप अंग्रेजी में देख सकते हैं।

अनपॉज्ड: नया सफर

अनपॉज्ड: नया सफर नाम की इस फिल्मावली में शामिल रुचिर अरुण निर्देशित फिल्म तीन तिगाड़ा में साकिब सलीम, आशीष वर्मा और सैम मोहन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अनपॉज्ड: नया सफर नाम की इस फिल्मावली में पांच हिंदी शॉर्ट फिल्में पेश की जाएंगी, जिनमें से हर एक विशिष्ट रूप से उन चुनौतियों को सामने रखती है जिससे महामारी के दौरान हर किसी को निपटना पड़ा। 21 जनवरी 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका 240 से अधिक देशों में ग्लोबल प्रीमियर होने वाला है। 

ओजार्क 4 ozark Season 4

ओजार्क एक क्राइम ड्रामा सीरीज है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होती है इसे 2017 में बिल डब्यूक और मार्क विलियम्स ने बनाया गया था और पहली बार 21 जुलाई, 2017 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। ओजार्क सीजन 4 को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट 21 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाला है।

36 फार्महाउस 36 FarmHouse

36 फार्महाउस जी5 पर 21 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। 36 फार्महाउस प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुभाष घई द्वारा लिखित और जी स्टूडियो और मुक्ता सर्चलाइट फिल्म्स द्वारा निर्मित एक फैमिली कॉमिक ड्रामा है।  Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun