छेरछेरा के दिन हादसा : खेत में ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत
जांजगीर-चांपा। छेराछेरा के दिन बड़ा हादसा हो गया। एक किसान की उसके ही खेत में दर्दनाक मौत हो गई। खेत में काम करने के दौरान ट्रैक्टर किसान के ऊपर ही पलट गया। घटना देख आसपास खेत में काम करने वाले लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक किसान की जान जा चुकी थी। ये घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जानकारी के अनुसार, लखाली गांव निवासी किसान राजेंद्र चंद्रा (43) सोमवार सुबह रवि फसल की तैयारी के लिए खेत गया था। रोपा लगाने के लिए ट्रैक्टर से मताई कार्य (मिट्टी नरम) कर रहा था। इसी दैरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे किसान राजेंद्र दब गया। इसके बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने राजेंद्र को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। त्यौहार के दिन हादसा और किसान की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : 3963 नए मरीज मिले, 7 की मौत, इन जिलों में ज्यादा केस
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल
तीन आंख वाले बछड़े का जन्म, लोग मान रहे भगवान शिव का अवतार
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun