अपराधी बेखौफ : सिपाही पर भाजपा नेता ने किया चाकू से हमला, हुआ लहूलुहान हालत, अस्पताल में कराया भर्ती

अपराधी बेखौफ : सिपाही पर भाजपा नेता ने किया चाकू से हमला, हुआ लहूलुहान हालत, अस्पताल में कराया भर्ती दुर्ग। भिलाई में दो गुटों के बीच हुई झड़प को छुड़ाने का खामियाजा एक सिपाही को भुगतना पड़ गया। घटना बीती रात की है। लड़ाई को शांत करवाने गए पुलिसकर्मी पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चाकू से हमला कर दिया है। हमले में जवान हो गया। पुलिस ने मामले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बता दें कि रविवार रात भिलाई के सूर्या मॉल के पास दो गुट आपस में लड़ रहे थे। उसी दौरान पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस की टीम की नजर झड़प पर पड़ी। पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से सिपाही विवेक सिंह, शविंदर सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, तुषार और जी लक्ष्मी बाहर निकले और झड़प को शांत कराने की कोशिश की। जिसके बाद झगड़ा वही शांत हो गया। हालांकि उसके बाद सूर्या रेसीडेंसी के पास झड़प फिर शुरू हो गई। झड़प में 10 से 20 लड़के मौजूद थे। वही दोबारा झगड़ा होते देख सिपाही शमिंदर सिंह बाकी सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे और समझाइश के दौरान अपने अपने घर जाने की हिदायत दी। इस दौरान वीरू सोनकर ने सिपाही समुद्र पर पीछे से चाकू से वार कर दिया। मार इतना तेज था कि सिपाही लहूलुहान हो गया। पुलिस अधिकारियों को तत्काल जानकारी दी गई और तत्काल सिपाही को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुपेला थाने के टीआई ने मीडिया को बताया कि मामले में लिप्त आरोपियों पर एफआरआई दर्ज की गई है। आरोपी प्रवीण उर्फ पांडू, एमन वीरू सोनकर कैंप एक और दीपक सिंह स्मृति नगर निवासी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दो आरोपी कालू खान, जगदीश गौड़ फरार है। जिसक तलाश की जा रही है। बता दें कि घटना में जिस प्रवीण पांडु का जिक्र हुआ है, वह भाजपा का जिला महामंत्री है। हाल ही में हुए निकाय चुनाव में सेंटर 4 से प्रत्याशी था, जो चुनाव हार गया। घटना के बाद अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि पब्लिक की सुरक्षा में तैनात पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी। छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : 3963 नए मरीज मिले, 7 की मौत, इन जिलों में ज्यादा केस छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल तीन आंख वाले बछड़े का जन्म, लोग मान रहे भगवान शिव का अवतार छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun