अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, दो घायल
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही है। आए दिन कोई न कोई राहगीर हादसे का शिकार हो रहा है। लोग असमय ही काल के गाल में समा रहे है। हाल ही में रायगढ़ घरघोड़ा सड़क पर बस और बाइक की टक्कर हो गई। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मिली जानकारी के मुताबिक, एक यात्री बस और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार मृत व्यक्ति का नाम सुरेंद्र चौहान है। वह घियारमुंड़़ा का रहने वाला था।
लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 16 जनवरी को खड़ी पहाड़ मंदिर के पास लारी पानी की तरफ से पूर्णागिरि बस आ रही थी। तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
बस की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक समेत तीन लोग गिर पड़े। बाइक पर सवार चालक को हाथ में चोट लगी, लेकिन पीछे बैठे तीसरे शख्स के सिर पर बस का पहिया चल गया। उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। लैलूंगा पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।
छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : 3963 नए मरीज मिले, 7 की मौत, इन जिलों में ज्यादा केस
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल
तीन आंख वाले बछड़े का जन्म, लोग मान रहे भगवान शिव का अवतार
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun