सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा राज्य के नुआपड़ा जिले में सीआरपीएफ की एक जवान ने खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। घटना कोमना थाना क्षेत्र की है। जवान बरकोट सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) कैंप में पदस्थ था।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मृतक हवलदार राम प्रताप (50) हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद थानाक्षेत्र के खारी सुरेरा गांव का रहने वाला था। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे की यह घटना बताई गई है।
जानकारी अनुसार रामप्रताप सोमवार सुबह कैंप के गार्ड रूम में ड्यूटी पर था। तभी उसने अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना पाकर कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।