शिक्षा मंत्री प्रेम साय कोरोना पॉजिटिव, इस जिले में शिक्षकों के साथ कई छात्र मिले संक्रमित

शिक्षा मंत्री प्रेम साय कोरोना पॉजिटिव, इस जिले में शिक्षकों के साथ कई छात्र मिले संक्रमित रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। वहीं दूसरी तरफ कांकेर के स्कूल में कई बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) मंत्री डॉ प्रेम साय सिंग की RTPCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं, आज दोपहर उनकी तबियत खराब हुई। वे दौरा छोड़ रायपुर लौट आए। यहाँ उनका टेस्ट हुआ। उन्हें MMI अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट, 4574 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, मौत की संख्या से बढ़ी चिंता कांकेर जिले के सिदेसर हाईस्कूल के प्रिंसिपल समेत 5 शिक्षक कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। प्रिंसिपल व शिक्षको के अलावा 13 छात्र भी पाजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद स्कूल के सभी बच्चो का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा हैं। प्रदेश में भी लगातार कोरोना के मामले बढते ही जा रहें है। कांकेर जिले में ही कल रात 113 मामले पाजिटिव मिले हैं। प्रदेश की बात की जाए तो प्रदेश भर में कल रात तक 4574 लोगो की रिपोर्ट पजिटिव आ चुकी थी। वही 10 लोगो की कोरोना के चलते मौत भी हो गयी हैं। अपराधी बेखौफ : सिपाही पर भाजपा नेता ने किया चाकू से हमला, हुआ लहूलुहान हालत, अस्पताल में कराया भर्ती छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल तीन आंख वाले बछड़े का जन्म, लोग मान रहे भगवान शिव का अवतार छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun