शीर्ष नक्सली कमांडर सुधाकर समेत 4 नक्सली ढेर, ग्रेहाउंड फोर्स ने किया मुठभेड़
रायपुर। नक्सल मोर्चे पर जवानों को बड़ी सफलता मिली है। तेलांगना के ग्रेहाउंड फोर्स के कमांडो ने आज सीमा पार कर बीजापुर में शीर्ष नक्सली कमांडर सुधाकर समेत 4 नक्सलियों को मार गिराया है।
मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि, ग्रेहाउंड को इंटेलिजेंस इनपुट मिले थे। बीजापुर के इनमिडी और उसूर थाना के बीच जंगल में नक्सली नेता सुधाकर अपने कुछ खास कमांडो के साथ फोर्स पर हमले की रणनीति बना रहा है। इसको देखते ग्रे हाउंड तड़के छत्तीसगढ़ की सीमा पार किया। इसके बाद बीजापुर में घुसे और टारगेटेड अटैक बोलते हुए नक्सल कमांडर समेत 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बता दें कि 17 जनवरी को जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा के थाना कटेकल्याण से लगे सरहदी जिला सुकमा/बस्तर के थाना तोंगपाल, टहकवाड़ा क्षेत्र के ग्राम मोरेंगा, जुनापानी, जैमेर पहाड़ी, नंदेल डोंगरी, मार्जुम, धु्रवापारा क्षेत्र में दरभा डीव्हीसीएम मंगतू, कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य मंहगू, मुन्नी, प्रदीप, सोमडू के साथ लगभग 20-25 की संख्या में सशस्त्र माओवादियों की होने की सूचना मिली थी।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट, 4574 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, मौत की संख्या से बढ़ी चिंता
इस सूचना के बाद माओवादियों के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान आज सुबह जिला दन्तेवाड़ा व सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र मार्जुम (थाना कटेकल्याण) एवं प्रतापगिरी (थाना तोंगपाल) के जंगल, पहाड़ी में डीआरजी टीम एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 1 महिला माओवादी का शव जवानों ने बरामद किया है। महिला माओवादी को एरिया कमेटी सदस्य मुन्नी के रूप में शिनाख्त किया गया।
इससे पहले भी ग्रे हाउंड कई बार बस्तर में घुसकर ऑपरेशन कर चुके हैं। एक बार 14 नक्सलियों को मारकर ट्रैक्टर पर रखकर बॉडी लेकर तेलांगना चले गए थे।
अपराधी बेखौफ : सिपाही पर भाजपा नेता ने किया चाकू से हमला, हुआ लहूलुहान हालत, अस्पताल में कराया भर्ती
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल
तीन आंख वाले बछड़े का जन्म, लोग मान रहे भगवान शिव का अवतार
छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun