बलौदाबाजार : पंचायत चुनाव में जमकर मारपीट, 8 घायल, 2 की हालत गंभीर

बलौदाबाजार : पंचायत चुनाव में जमकर मारपीट, 8 घायल, 2 की हालत गंभीर बलौदाबाजार। ग्राम पंचायत के उपचुनाव में जमकर मारपीट हो गई। दो पक्ष चुनाव प्रचार करने निकले थे। तभी कहासूनी हो गई। इसके बाद जमकर लाठियां चल गई। जिसमें 8 लोग घायल हो गए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल दो को बिलासपुर रेफर किया गया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव पूर्ण माहौल है। इसे देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) मामला बलौदा बाजार जिले की बिलाईगढ़ विकासखंड का है। जहां त्रिस्तरीय उप चुनाव हो रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों को दोनों पक्षों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। देखते देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस पूरे मामले के बाद गांव में जबरदस्त तनाव का माहौल है, जिस वजह से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग एक दूसरे को लाठी डंडे से वार कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले में दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी विश्वनाथ साहू ने बताया कि बिलाईगढ़ की ग्राम पंचायत हल्दी में देर और चुनाव प्रचार का दौर चल रहा था। इसी दौरान भी विवाद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। घटना में 8 लोगों को चोट आई है। जिसमें दो को बिलासपुर रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस के अतिरिक्त बल लगा दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। वहीं मामले में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई भी की जा रही है। अपराधी बेखौफ : सिपाही पर भाजपा नेता ने किया चाकू से हमला, हुआ लहूलुहान हालत, अस्पताल में कराया भर्ती छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल तीन आंख वाले बछड़े का जन्म, लोग मान रहे भगवान शिव का अवतार छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun