200 पदोंं के लिए उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, टालना पड़ा इंटरव्यू

200 पदोंं के लिए उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, टालना पड़ा इंटरव्यू रायपुर। राजधानी रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में आज बेरोजगार युवक-युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले में कोरोना नियंत्रण करने 202 अस्थाई पदों पर मेडिकल और नॉन मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। मंगलवार को इस प्रक्रिया का पहला दिन था। इंटरव्यू देने के लिए हजारों बेरोजगार पहुंचे। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) रायपुर में कोरोना बेकाबू हो चली है, लेकिन नौकरी पहुंचे युवाओं को स्वास्थ्य विभाग का अमला संभाल न सका। कई बार फॉर्म और आवेदकों के रजिस्ट्रेशन कांउटर को बंद करना पड़ा। अब मंगलवार को होने वाले इंटरव्यू को टालकर इसे बुधवार को आयोजित किया जाएगा, पहले दिन सिर्फ युवक युवतियों को आवेदन फॉर्म दिए गए। ये फॉर्म भी करीब 500 लोगों को भीड़ की वजह से मिल ही नहीं पाए। छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था नहीं रायपुर के स्वास्थ्य विभाग को इस भीड़ का अंदाजा था, मगर किसी तरह का इंतजाम नहीं दिखा। कार्यालय के बाहर की सड़क बाइक से भर गई, जिससे जाम के हालात बने। खास बात ये है कि भर्ती कोविड ड्यूटी के लिए करवाई जा रही है, मगर यहां भीड़ की वजह से कोविड प्रोटोकॉल मजाक बन गया। 200 पदों पर भर्ती रायपुर का स्वास्थ्य विभाग 202 अस्थाई पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन को लेकर कोई आखिरी तारीख तय नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जब तक पदों पर योग्य कैंडिडेट नहीं मिलेंगे, भर्ती चलती रहेगी। चीफ मेडिकल अफसर के दफ्तर में हर दिन सुबह 11 बजे से 1 बजे तक इंटरव्यू लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गए विज्ञापन के मुताबिक, डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, हॉस्पिटल मैनेजर, स्टोर इंचार्ज कम फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, हाउस-कीपिंग सुपरवाइजर, ऑक्सीजन टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, टेलीफोन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड जैसे पद शामिल है। 10वीं पास से लेकर एमबीबीएस और एमडी की शिक्षा हासिल कर चुके कैंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बलौदाबाजार : पंचायत चुनाव में जमकर मारपीट, 8 घायल, 2 की हालत गंभीर IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun