हुक्का बार में पुलिस की दबिश, लड़कों के साथ हुक्का पीते मिली लड़कियां
बिलासपुर। पुलिस की टीम ने मंगलवार देर रात हुक्का बार म दबिश दी। इस दौरान कई लड़कियां हुक्के का कश लेती पकड़ी गई। यह नजारा देख पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने हुक्का बार के मैनेजर व वर्करों पर कोटपा एक्ट की कार्यवाही कर रही हैं। हुक्का बार का संचालक फरार हैं।
यह भी पढ़े- 200 पदोंं के लिए उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, टालना पड़ा इंटरव्यू
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जानकारी के अनुसार, एसएसपी पारुल माथुर को सूचना मिली कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिशन हास्पिटल कैम्पस में सन्चालित वेलहल्ला कैफे में ग्राहकों को इकठ्ठा कर हुक्का पिलाया जा रहा है।
एसएसपी पारुल माथुर ने सिविल लाइन एसएसपी मंजुलता बाज, कोतवली सीएसपी स्नेहिल साहू,व सिविल लाईन थाना प्रभारी सनिप रात्रे की संयुक्त टीम बना कर मौके पर कार्यवाही करने भेजा। वेलहल्ला का संचालक आकाश यादव मैनेजर मनीष चेतानी अपने वर्करों के साथ ग्राहकों को इकट्ठा कर के हुक्का पिलाते हुए मिले।
कैफे में हुक्का पीते हुए,यश चावला, यश अग्रवाल,विनय कुमार,शुभम सिंह, सोहेब खान, भूपेंद्र पटेल के अलावा दो युवक्तियां रूपल पटेल, रश्मि यादव मिले। हुक्का पीने वालों के परिजनों को बुला कर समझाइश दे कर छोड़ा गया। वहीं हुक़्क़ा बार का संचालक आकाश यादव मौका पाकर फरार हो गया। उसके मैनेजर व कर्मचारियों को पुलिस ने पकड़ा।
हुक्का बार का संचालन करने वाले व वहां के मैनेजर समेत निम्न कर्मचारियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं:-
1.आकाश यादव (संचालक वेलहल्ला कैफे) फरार आरोपी