मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल, पीएम मोदी की तारीफ की लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं। मुलायम की बहू ने भाजपा के दिल्ली स्थित हेडक्वॉर्टर में उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है। अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। मैं हमेशा से प्रधानमंत्री से प्रभावित रहती हूं। मैं हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की स्कीम से प्रभावित रही हूं। अपर्णा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने 2017 में लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था। IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun