मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में राहुल गांधी से मिले, उप्र चुनाव पर हुई चर्चा, बेटे की शादी का दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में राहुल गांधी से मिले, उप्र चुनाव पर हुई चर्चा, बेटे की शादी का दिया निमंत्रण नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाक़ात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश के चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेता के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के दौरान बघेल ने राहुल गांधी को अपने बेटे चैतन्य बघेल के विवाह का आमंत्रण भी दिया। बताया जा रहा है, राहुल ने विवाह समारोह में आने की हामी भर दी है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज, संगठन की गतिविधियों के साथ सरकार के तालमेल, राजनीति और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल, पीएम मोदी की तारीफ की चुनावी घोषणा-पत्र पर चर्चा मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच चुनावी राज्यों के घोषणापत्र में छत्तीसगढ़ सरकार की कुछ फ्लैगशिप योजनाओं को शामिल करने पर भी चर्चा हुई। इसमें किसान न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव, हाट-बाजार क्लिनिक जैसी योजनाओं पर बात हुई। यह भी पढ़े- 200 पदोंं के लिए उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, टालना पड़ा इंटरव्यू बता दें कि महीने भर में राहुल गांधी से सीएम भूपेश बघेल की यह दूसरी मुलाकात है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय प्रवास पर है। आज 19 जनवरी को शाम 5:30 बजे लखनऊ से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 7 बजे रायपुर लौटेंगे। छत्तीसगढ़ कोरोना : 5 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, जानिए आपके जिले की स्थिति IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun