IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने ठोेके 296 रन, इंडिया की बालिंग हुई फेल, 2 सौ रन की हुई साझेदारी

IND vs SA : दभिण अप्रीका ने ठोेके 296 रन, इंडिया की बालिंग हुई फेल, 2 सौ रन की हुई साझेदारी स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को सीरीज़ का पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए हैं। भारत को यह मैच जीतने के लिए 297 रन की जरूरत है। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट चटकाए।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)  मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 296 रन का स्कोर बनाया। बवूमा ने 143 गेंदों पर 8 चौके की मदद से  110 रन और डुसेन ने 96 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्कों के सहारे नाबाद 129 रनों की शतकीय पारी खेली।  इस मैच में अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और 19 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया था। वहीं 20 ओवर के अंदर 68 रन पर तीन विकेट गंवा कर टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन चौथे विकेट लिए कप्तान बावुमा और डुसेन के बीच हुई 204 रन की साझेदारी ने अफ्रीकी पारी को संभाला। यह भारत के खिलाफ अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी।  इस पारी में युजवेन्द्र चहल और अश्विन की जोड़ी बीच के ओवरों में विकेट लेने में नाकाम रही। दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट 18वें ओवर में गिरा था। इसके बाद चौथा विकेट 49वें ओवर में गिरा। इस बीच अफ्रीकी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए। अब भारत के लिए 297 रन के लक्ष्य का पीछा करना बहुत मुश्किल होगा और भारतीय बल्लेबाजों को यह मैच जीतने के लिए बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी। खासकर धवन और राहुल की जोड़ी को शानदार शुरुआत करनी होगी। इसके बाद विराट को उसी लय में बल्लेबाजी करनी होगी, जैसे वो 2016 में वनडे कप्तान बनने से पहले करते थे।  यह भी पढ़े- 200 पदोंं के लिए उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, टालना पड़ा इंटरव्यू छत्तीसगढ़ कोरोना : 5 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, जानिए आपके जिले की स्थिति IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun