नाबालिक छात्र गिरफ्तार, बंधक बनाकर महिला से बलात्कार का आरोप

नाबालिक छात्र गिरफ्तार, बंधक बनाकर महिला से बलात्कार का आरोप बिलासपुर। डीसीए के छात्र ने शादीशुदा महिला को बंधक बनाकर बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया हैं। नाबालिक को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। जानकारी के मुताबिक, तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने पति के साथ अनबन के चलते अपने मायके में रह रही थी। एक साल पहले उसके माता पिता कोनी थाना क्षेत्र के एक गांव में आकर रहने लगे। इस दौरान नाबालिक की जान पहचान ग्राम निरतु करहीपारा निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिक से जान पहचान हुई। नाबालिक डीसीए कर रहा था। महिला की नाबालिक छात्र से इस दौरान दोस्ती हो गई। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) कुछ समय पहले महिला अपने माता-पिता को छोकर तखतपुर स्थित अपने पुराने मायके के घर में आकर रहने लगी। सोमवार को नाबालिक ने महिला को फोन करके मिलने के लिए बुलाया। महिला बस से तखतपुर से मंगला चौक आई। वहां नाबालिक महिला को बाइक में बैठाकर अपने घर के अलग से रूम में ले गया। दोपहर से देर शाम तक लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसके बाद महिला की चुनरी से ही हाथ पांव बांध कर कमरे में ताला लगा कर फरार हो गया। रात में महिला ने किसी तरह मोबाइल से घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी। माता पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। तब डायल 112 ने नाबालिक के घर मे दबिश देकर महिला को छुड़ाया। महिला के द्वारा कोनी थाने में की गई शिकायत पर धारा 342,506,376 के तहत अपराध दर्ज किया गया व नाबालिक की मंगलवार को गिरफ्तारी की गई। नाबालिक को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। छत्तीसगढ़ कोरोना : 5 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, जानिए आपके जिले की स्थिति IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun