पटवारी की उतरवाई पैंट, तब मिले घूस के 35 हजार रुपए भोपाल। पटवारी को नामांतरण के बदले 35 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की टीम ने जब वहां रेड मारी तो पटवारी और उसके परिजनों ने पुलिस टीम के साथ जोर-जबरदस्ती की। इसके बाद पटवारी वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद पटवारी ने रिश्वत लेने के आरोप से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को रिश्वत की रकम जब्त करने के लिए पटवारी की पेंट तक उतरवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के फतेहपुर रोड की है। यहां पर पटवारी अभिनव चतुर्वेदी का घर है। उसने घर पर ही ऑफिस बनवा रखा है। पटवारी ने राजेन्द्र उर्फ रिंकू जैन से मकान के नामांतरण के बदले 35 हजार की रिश्वत की मांग की। रिश्वत की बातचीत के साथ राजेंद्र जैन ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी। पटवारी अभिनव चतुर्वेदी ने रिश्वत के पैसे लेने के लिए राजेंद्र जैन को घर पर बुलाया। इसकी सूचना पहले ही राजेंद्र ने लोकायुक्त टीम को दे दी और बुधवार को राजेंद्र जैन पटवारी अभिनव चतुर्वेदी को पैसे देने के लिए घर में बने ऑफ़िस में पहुंचा था। यह भी पढ़े- 200 पदोंं के लिए उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, टालना पड़ा इंटरव्यू पैंट के अंदर छिपाए रिश्वत की रकम पटवारी को पैसे देने के बाद राजेन्द्र जैसे ही ऑफिस के बाहर आया, मौके पर मौजूद लोकायुक्त की टीम ने ऑफिस में पटवारी को पकड़ लिया। लोकायुक्त ने जब वहां रेड की तो पटवारी और उसके परिजन पुलिस के साथ विवाद करने लगे। मौके का फायदा उठाकर पटवारी ने वहां से भागना चाहा लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पटवारी ने रिश्वत की बात से भी इनकार किया। पुलिस ने आरोपी से रिश्वत की रकम जब्त करने के लिए पटवारी का पैंट उतरवा दिया। जिसके बाद उसकी पैंट से रिश्वत की रकम बरामद हो सकी। आरोपी पटवारी को अरेस्ट कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ कोरोना : 5 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, जानिए आपके जिले की स्थिति IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun