रेस्टोरेंट और कैफे में निशुल्क प्रशिक्षण, मिलेगा इतना मानदेय रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर में छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एण्ड कैफे वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रेस्टोरेंट एवं कैफे में कार्य करने के इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदकों को प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा, निर्धारित गणवेश (ड्रेस), योग्यतानुसार मानदेय (राशि रूपये 4 हजार से 6 हजार) तथा प्रशिक्षण के बाद उप संचालक, जिला रोजगार कार्यालय एवं छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एंड कैफे वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त हस्ताक्षारार्थ प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा एवं एसोसिएशन के माध्यम से पूर्ण नियोजन की प्रक्रिया भी की जाएगी। यह भी पढ़े- 200 पदोंं के लिए उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, टालना पड़ा इंटरव्यू उपसंचालक रोजगार रायपुर ने बताया कि आवेदक अपना आवेदन सह बॉयोडाटा, जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है।अथवा shorturl.at/hltEJ गूगल लिंक पर अपना विवरण भी फील कर सकते है। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है। छत्तीसगढ़ कोरोना : 5 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, जानिए आपके जिले की स्थिति IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun