under 19 world cup : कप्तान धुल समेत 5 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, कमजोर टीम को उतारना पड़ा मैदान पर

under 19 world cup : कप्तान धुल समेत 5 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, कमजोर टीम को उतारना पड़ा मैदान पर स्पोर्ट्स डेस्क। अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम अच्छे लय पर है, लेकिन टीम को लेकर एक बुरी खबर है। टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनमें कप्तान यश ढुल का भी नाम है। इसी वजह से बुधवार को खेले गए मुकाबले में यश ढुल मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह निशांत सिंधु को कप्तानी करनी पड़ी। भारतीय टीम बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ अपना मुकाबला खेल रही है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जानकारी के मुताबिक, कप्तान यश ढुल, उप-कप्तान एसके राशिद समेत पांच खिलाड़ियों को अब आइसोलेसन में रखा गया है। माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी आइसोलेट किया गया है। आयरलैंड के खिलाफ भारत को प्लेइंग-11 तैयार करने में भी काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। बता दें कि टीम इंडिया ने अपने मिशन की शुरुआत जीत के साथ की थी, वह अपने ग्रुप में इस वक्त टॉप पर चल रही है। बुधवार को भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ मैच खेल रही है और फिर 22 जनवरी को युगांडा के खिलाफ मैच खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ कोरोना : 5 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, जानिए आपके जिले की स्थिति IPL 2022 : टीम लखनऊ ने चुने तीन खिलाड़ी, राहुल होंगे कप्तान! छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, इस दिन जारी होगी पहली किस्त Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun